ब्राजील- संस्कृति मंत्री को हिटलर के मंत्री का उदाहरण देना पड़ा मंहगा

Saturday, Jan 18, 2020 - 08:51 PM (IST)

इंटरनेशनल डेेस्कः ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने अपने संस्कृति मंत्री रोबर्टो अल्विम को बर्खास्त कर दिया है। एक विवादास्पद वीडियो सामने आने के बाद संस्कृति मंत्री पर यह कार्रवाही की गई है। मामला एक वीडियो का है, जिसमें  ब्राजील के संस्कृति मंत्री हिटलर के प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स का हवाला देते हुए ब्राजील की कला एवं संस्कृति पर भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। बोल्सोनारो के हस्ताक्षर से जारी एक बयान में कहा गया, यह ठीक है कि रोबर्टो अल्विम ने माफी मांग ली है, लेकिन उनका बयान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्हें संस्कृति मंत्रालय से हटाने की घोषणा की जाती है।

              

 

गुरुवार को आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर साझा किए गए फुटेज में अल्विम राष्ट्रीय कला पुरस्कार का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह जोसेफ गोएबल्स की कई बातों का उल्लेख करते हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बिफर पड़े। कई यूजर ने कहा कि संस्कृति मंत्री अपने दायरे से बाहर जा चुके हैं और यह कतई अस्वीकार्य है। प्रेसिडेंट ऑफ द चैंबर्स ऑफ डिप्टीज रोड्रिगो मिया ने कहा कि ब्राजील सरकार को उन्हें तत्काल पद से हटा देना चाहिए। वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने भी उनकी आलोचना की।

Ashish panwar

Advertising