कोरोना नियमों के उल्लंघन पर ब्राजील के राष्ट्रपति पर दूसरी बार जुर्माना

Monday, Jun 14, 2021 - 05:59 PM (IST)

ब्राजीलिया: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारों पर 20 दिन में दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। राष्ट्रपति बिना मास्क के बेटे एडवारडो और मंत्री तारसिसव गोमंज के साथ मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए थे जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया था।  कार्यक्रम की वीडियो वायरल होने पर कोर्ट ने राष्ट्रपति, उनके बेटे व मंत्री तीनों को अलग-अलग 90-90 यूरो का जुर्माना लगाया।

 

 इससे पहले भी  राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पर COVID-19 से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया था। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मारान्हो राज्य के गवर्नर फ्लेविओ डिनो ने   एक पब्लिक इवेंट में राज्य के स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करने में नाकाम रहने के लिए बोलसोनारो को जुर्माना लगाया था।  

 

डिनो  के अनुसार हेल्थ अथॉरिटीज ने बिना सैनिटरी सुरक्षा उपायों के मारान्हो में सभाओं को बढ़ावा देने के लिए बोलसोनारो के खिलाफ मामला दर्ज किया  उन्होंने कहा कि कानून सभी पर लागू होता है। डिनो ने याद दिलाया कि उनके राज्य में 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध है और फेस मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य है। बोलसोनारो के कार्यालय के पास अपील करने के लिए 15 दिन का वक्त है, जिसके बाद जुर्माने की राशि निर्धारित की जाएगी.

Tanuja

Advertising