ब्राजील में भूस्खलन से 2 मासूम बच्चों सहित परिवार के 7 लोगों की मौत

Wednesday, Dec 25, 2019 - 10:05 AM (IST)

रियो डि जेनेरियो: पूर्वी ब्राजील के रीसिफ शहर में हुए भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के कम से कम 7 सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी डोइस उनीडोस में यह हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

 

अग्निशमन विभाग की ओर से चलाए गए बचाव अभियान की शुरुआत में पांच शव बरामद किए गए जबकि आठ घंटे बाद 2 मृत महिलाओं के शव बरामद किए गए। इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि पानी के दो पाइप फटने से बहे पानी के कारण यह भूस्खलन हुआ। मृतकों में  एक युवा जोड़ा, उनका 2 महीने का बेटा, साथ ही एक 9 वर्षीय लड़की और उसकी दादी शामिल है।

Tanuja

Advertising