ब्राजील: नाइट क्लब में गोलाबारी, 18 की मौत

Saturday, Jan 27, 2018 - 09:54 PM (IST)

साओ पाउलो: उत्तरी- पूर्वी ब्राजील में एक बंदूकधारी ने नाइट क्लब में गोलीबारी की। जिस कारण वहां 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि फोर्टालेजा शहर में कास्टेलौ स्टेडियम के नजदीक यह घटना हुई है।

हालांकि पुलिस ने न तो ज्यादा जानकारी दी है और न ही घायलों की संख्या के बारे कोई खुलासा किया। ब्राजील की मीडिया के मुताबिक 18 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है। 

Advertising