ब्राजील ने 10 महीनों में 8,41,589 नौकरियों का किया सृजन

Friday, Nov 22, 2019 - 09:25 PM (IST)

रियो डी जनेरियोः ब्राजील ने जनवरी से अक्टूबर तक के 10 महीनों के समय में 8,41,589 नौकरियों का सृजन किया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर में 70,852 नौकरियों का सृजन किया गया। नौकरियों के सृजन संबंधी आंकड़ें 2016 के बाद से अक्टूबर महीने में सबसे अच्छा रहे।

यह लगातार सातवां महीना है जब ब्राजील में नौकरियों में छंटनी से अधिक रोजगार के अवसर बढ़े हैं। मंत्रालय ने अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सभी आठ क्षेत्रों का विश्लेषण किया जिसमें पता चला कि इस वर्ष के पहले नौ महीनों में नौकरियों के अवसरों में सकारात्मक वृद्धि हुई है। रोजगार के अवसरों में सबसे अधिक वृद्धि सेवा, विर्निमाण और निर्माण क्षेत्र में हुई है।

 

Pardeep

Advertising