2 साल के बेटे को नोंच रहे थे कुत्ते, मां ने जान पर खेलकर बचाया!(VIDEO)

Saturday, Nov 12, 2016 - 01:59 PM (IST)

नई दिल्लीः कैलिफोर्निया में एक हैरान करने वाला मामला सामने अाया है, जहां सरेअाम सड़क पर खूंखार कुत्ते एक 2 साल के बच्चे काे अपना शिकार बनाते नजर अाए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चा खेल रहा था कि अचानक दो कुत्ते उस पर हमला कर देते हैं। यह देखकर घबराई मां बच्चे काे बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ जाती है। महिला बच्चे को बचाते हुए घर के अंदर जाने की कोशिश करती है लेकिन उसे घर की चाबी नहीं मिलती है। खूंखार कुत्ते बच्चे को हर तरफ से काटने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद बच्चे को बचाने के लिए मां उस पर लेट जाती है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला अाती है, जाे छड़ी के सहारे कुत्तों को भगाती है। 

हमले के वक्त महिला का पति काम पर गए हुए थे। वीडियो फुटेज देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह जंग करीब 5 से 7 मिनट तक चली। मेरी पत्नी हीरो है। उसके  शरीर पर कई जगह निशान पड़ गए हैं। वहीं बच्चे के चेहरे, पैरे पर गहरे जख्म है। उसे कई टांके लगे हैं और चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी की गई है। फिलहाल पुलिस कुत्ते के मालिकों का पता लगा रही है।

Advertising