अलग देश बनने को लेकर बोगनविले में जनमत संग्रह के लिए मतदान शुरू

Saturday, Nov 23, 2019 - 03:42 PM (IST)

बुका: बोगलविले के पापुआ न्यू गिनी में अधिक स्वायत्तता या पूर्ण स्वतंत्रता को लेकर बहुप्रतीक्षित जनमत संग्रह के लिए शनिवार को मतदान आरंभ हुआ। बुका में मतदान केंद्र पर सुबह ही 1000 से अधिक लोगों को पंक्ति में खड़े देखा गया। मतदान करने आए मतदाता स्वतंत्रता के समर्थन में झंडे फहराते और गीत गाते नजर आए। क्षेत्र में स्थापित किए गए 21 मतदान केंद्रों पर इसी प्रकार का नजारा देखने को मिला। बुका के छोटे द्वीपों से लोगों को मतदान के लिए शहर लाने की खातिर दर्जनों नौकाओं का प्रयोग किया गया। इन नौकाओं पर स्वतंत्रता के समर्थन में झंडे लगे थे।

 

बोगेनविले के करीब दो लाख 70 हजार लोग आगामी दो सप्ताह तक चलने होने वाले मतदान के लिए पंजीकृत हैं। ये मतदाता इस बात का फैसला करेंगे कि क्या दुनिया के मानचित्र पर एक नया देश नजर आएगा या नहीं। मतदाता पूर्ण स्वतंत्रता या पापुआ न्यू गिनी के बीच अधिक स्वायत्तता के बीच फैसला करेंगे। बोगनिवले विद्रोहियों और पीएनजी सुरक्षा बलों के बीच एक दशक तक चले संघर्ष में 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे। बाद में एक शांति समझौते के साथ यह संघर्ष समाप्त हुआ। परिणाम की घोषणा 15 दिसंबर को होने की संभावना है।

 

यदि मतदाता स्वतंत्रता के लिए मतदान करते हैं तो इस फैसले को पीएनजी संसद के अनुमोदन की आवश्यकता होगी और अधिक स्वायत्तता के फैसले से संघर्ष फिर से शुरू होने एवं शांति प्रक्रिया के पटरी से उतरने का खतरा है। बोगनविले के क्षेत्रीय अध्यक्ष जॉन मोमिस ने उत्साहित मतदाताओं से कहा कि यह जनमत संग्रह लंबी प्रक्रिया की दिशा में केवल एक कदम है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। 

 

Tanuja

Advertising