ये महिला एेसे करती है लोगों का इलाज, वायरल हो रही PHOTOS

Friday, Sep 30, 2016 - 06:19 PM (IST)

सराजेवो(बोस्निया): दुनिया में एेसे कई लोग हैं जिनके पास कुछ एेसी शक्ति होती है जिसका प्रयोग वो दूसरों की मदद करने में लगाते है।एेसी ही बोस्निया में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सेबिक(77)जो दूसरों की आंखें चाटकर उनकी बीमारी को दूर कर देती है।ये महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है।


एेसी मान्यता है कि उसकी जीभ में कोई दैव्य शक्ति है, जिसकी मदद से वो आंखों की बीमारी को चाटकर ठीक कर देती है। सेबिक ने बताया कि पहले लोग और उसके फैमिली मेंबर्स उसकी बात पर विश्वास नहीं करते थे लेकिन जब उसके पति की आंख पर गहरी चोट आई तब उसने चमत्कारिक रूप से उसे चाटकर ठीक कर दिया जिससे उन्हें उस पर विश्वास हो गया।


सेबिक का कहना है कि अक्सर लोगों की आंखों की समस्या एलर्जी, कंजेक्टिवाइटिस, आंखों का पानी सूख जाना और हाई आई प्रेशर होता हैं। वो सबसे पहले अपनी आंखों को शराब में डुबोती हैं, फिर जीभ को आंखों में डालकर चाटकर लोगों की आंखों की बीमारी को दूर करती है।

Advertising