अफगानिस्तान में बम धमाका: गाेलियाें की आवाजों से दहल गया काबुल,  रक्षा मंत्री थे निशाने में (Video)

Wednesday, Aug 04, 2021 - 07:15 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक पॉश इलाके में  एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जहां रक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं।  इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि यह देश के कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किया गया था।

الله اکبر تا الله اکبر! pic.twitter.com/m0xfar73HM

— Harun Najafizada (@HNajafizada) August 3, 2021

 

वहीं, देश के गृह मंत्री मीरवाइज स्तानिकजई ने बताया कि विस्फोट के बाद चार बंदूकधारी क्षेत्र में घुसे थे जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया। स्वास्थ्य मंत्री के प्रवक्ता दस्तगीर नजारी ने बताया कि हमले में कम से कम 10 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि मंत्री और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

गृह मंत्री मीरवाइस स्तानिकजई ने कहा कि विस्फोट पॉश शेरपुर इलाके में हुआ, जो राजधानी के एक बेहद सुरक्षित हिस्से में है जिसे ग्रीन जोन के रूप में जाना जाता है। हाल के समय में राजधानी में हुआ यह पहला विस्फोट है। किसी ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन यह तब हुआ जब तालिबान विद्रोही एक आक्रामक अभियान के साथ आगे बढ़ रहे हैं जो देश के दक्षिण और पश्चिम में प्रांतीय राजधानियों पर दबाव डाल रहा है।

इस्लामिक स्टेट समूह ने काबुल में हुए हाल के कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली, लेकिन कई हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली। हालांकि, सरकार तालिबान को दोषी ठहरा रही है और तालिबान सरकार को दोषी ठहरा रहा है।


 

vasudha

Advertising