टेक्सास के स्कूल में मारी गई पाकिस्तानी छात्रा का शव पहुंचा कराची

Wednesday, May 23, 2018 - 12:15 PM (IST)

कराचीः टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में मारी गई 17 वर्षीय पाकिस्तानी छात्रा का शव कराची शहर पहुंच गया जिसके बाद आज यहां नमाज - ए जनाजा अदा की गई। सांता फे हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में मारे गए 10 छात्रों और कर्मचारियों में सबिका भी शामिल थी।

स्कूल में हमला करने का आरोप 17 वर्षीय दिमित्रिओस पगाउर्टिस पर लगाया गया है और उसे जनसंहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।  डॉन न्यूज ने खबर दी है कि नमाज-ए-जनाजा कराची के हकीम सईद ग्राउंड में अदा की गई। उसे शाह फैसल कॉलोनी के अजीमपुरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। किशोरी का शव आज सुबह कराची हवाई अड्डे पर पहुंचा। कराची की साबिका अमरीकी विदेश मंत्रालय की छात्रवृत्ति पर टेक्सास में सांता फे हाई स्कूल में पढ़ रही थी।  

Isha

Advertising