मोंटाना प्रशासन को मिला ओरेगन के लापता बच्चे का शव

Monday, Jul 29, 2019 - 10:56 AM (IST)

मेडफोर्डः ओरेगन की मेडफोर्ड पुलिस ने कहा है कि मोंटाना प्रशासन को एक शव मिला है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह ओरेगन के लापता बच्चे का है। मोंटाना पुलिस डैनियल साल्किडो और हन्ना जैनिक के दो वर्षीय बेटे एडेन साल्किडो की तलाश कर रही थी।

लड़के के माता-पिता के खिलाफ वारंट होने के कारण पुलिस ने पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया था जिसके बाद मोंटाना के कलिस्पेल में बुधवार को वो मृत पाए गए थे। मेडफोर्ड पुलिस ने बताया कि मोंटाना के दूरदराज के क्षेत्र में पाया गया दो वर्षीय लड़का एडेन हो सकता है। शव उसी इलाके में मिला है जहां कई दिनों पहले जैनिक और डेनियल को देखा गया था।
 

Tanuja

Advertising