छात्रों को ले जा रही नौका डूबी, कम से कम 20 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 12:06 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मध्य अफ्रीकी देश कांगो में लकड़ी की एक नौका के डूब जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य कांगों में परीक्षाओं में शामिल होने के बाद छात्र इस नौका से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह नौका कसई प्रांत में संकुरु और कसाई नदियों के संगम क्षेत्र में प्रवेश करते समय डूब गई। कसई प्रांत के इलेबो क्षेत्र के प्रशासक फ्रांस्वा कबुला ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को हुआ। उन्होंने कहा, "इस दुर्घटना में 80 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 20 शव बरामद किए गए हैं।" हालांकि, दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी शिकुडी जीन ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि नौका पर 200 से अधिक लोग सवार थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News