ऑस्ट्रेलिया के अपार्टमेंट से शव बरामद, बंधक महिला को कराया आजाद

Monday, Jun 05, 2017 - 05:31 PM (IST)

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में मंगलवार को एक अपार्टमेंट में विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में एक महिला को बंधक बना लिया गया था। पुलिस ने हमलावर को पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे गोली मारकर बंधक महिला को आजाद करवा लिया गया।


ये घटना स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद हुई जब इमरजेंसी सर्विसेज को बे स्ट्रीट पर धमाके की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस के एक अपार्टमेंट के ब्लॉक में एक व्यक्ति का शव मिला जिसे गोली मारी गई थी।


पुलिस ने कराया महिला को आजाद
पुलिस ने उस व्यक्ति के साथ समझौते की कोशिश की जिसने एक महिला को बंधक बना रखा था। बाद में उस शख्स को गोली मारकर महिला को आजाद करा लिया गया। इस कार्रवाई में तीन पुलिस अफसर भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertising