पाकिस्तान में रैंप पर चली सांवली दुल्हन, देख भड़के लोग

Monday, Mar 19, 2018 - 06:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: काले और गौरे रंग में भेदभाव पुराने समय से चलता आ रहा है। हालांकि वर्तमान में ये चीज काफी कम हो चुकी है लेकिन इस तरह के उदाहरण आज भी देखने को मिल जाते हैं। इसी भेदभाव के चलते पाकिस्तानी चैनल का एक प्रचलित शो लोगों के निशाने पर आ गया है। शो में नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल करने पर लोग भड़क गए। सोशल मीडिया में इसके खिलाफ एक मुहिम चलाई गई जिसके बाद चैनल को इस शो की तस्वीरों को अपने अकाउंट से हटा लिया। 

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के निजी चैनल पर आने वाले टॉक शो 'जागो पाकिस्तान जागो' पर एक सेग्मेंट दुल्हन के मेकअप पर रखा गया था। इस सेग्मेंट का उद्देश्य ये दिखाना था कि सांवली रंग की दुल्हनें भी खूबसूरत होती हैं। लेकिन इस सेग्मेंट में जिन लड़कियों को दिखया गया वो सभी गोरी थी जिसे देख लोग भड़क गए। लोगों का आरोप है कि एपिसोड में उन शब्दों का उपयोग किया गया जो नस्लवादी थे। 


ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि 2018 में भी पाकिस्तान की ये हालत है, ये देश अभी भी गोरी काया के पीछे पागल है। लोगों का कहना है कि इस पूरे शों में एक भी सांवली लड़की नजर नहीं आई, इसके लिए भी गोरी लड़कियों को चुना गया। वहीं लोगों ने शो की एंकर सनम जंग को भी निशाने पर लिया। 
 

 

Punjab Kesari

Advertising