अमरीका देगा  पाकिस्‍तान  को नया झटका, बढ़ाएगा मुश्किलें

Wednesday, Feb 07, 2018 - 06:55 PM (IST)

वॉशिंगटनः पाकिस्‍तान के अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने से गुस्साए अमरीका ने पाक को दी जाने वाली रक्षा सहायता रोकने के बाद अब उसको नया झटका देने का फैसला किया है। अमरीका अब पाक क मिलने वाली आर्थिक मदद  भी रोकने की तैयारी कर रहा है। अमरीका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में एक बिल को पेश किया गया है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्‍तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। इस बिल को साउथ कैरोलिना और केंटकी के कांग्रेसमेन मार्क सेनफोर्ड और थॉमस मैसी ने पेश किया है।

इसमें कहा गया है अमरीका पाकिस्‍तान को आतंकवाद खत्‍म करने के नाम पर करोड़ों की राशि उपलब्‍ध करवाता रहा है। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। उल्‍टा पाकिस्‍तान धन समेत हथियार और खुफिया जानकारी तक आतंकियों को पहुंचाता रहा है और उनका साथ देता रहा है। लिहाजा यह जरूरी है कि पाकिस्‍तान को दी जाने वाली करोड़ों डॉलर की आर्थिक मदद को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

 इन नेताओं ने कहा है कि आर्थिक मदद को रोके जाने के बाद इससे बची हुई राशि को अमरीका के विकास पर लगाया जाना चाहिए, जिससे अमरीका और समृद्ध हो सके। इसमें कहा गया है कि इस राशि का खर्च लोगों के विकास और देश में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट पर किया जाना चाहिए।

Punjab Kesari

Advertising