टूटे पुल पर बाइकर ने दिखाए स्टंट, वीडियो देख उठेंगे  कांप

Tuesday, Jun 06, 2017 - 12:26 PM (IST)

वॉशिंगटन: कुछ लोग मस्ती,मजाक और एडवेंचर का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक टूटे हुए पुल को दो बाइकर्स ने स्टंट लोकेशन में तब्दील कर दिया। इसका फेसबुक पर वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी यह हरकत इसलिए भी ज्यादा खतरनाक थी क्योंकि इस टूटे पुल का बचा हुआ हिस्सा कभी भी टूट सकता था। टूटा हुआ पुल अमरीका के  नॉर्थ कैरोलाइना इलाके में स्थित है।


इस वीडियो को कोल्ट होवेल के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया था। इनका दावा है कि पुल के टूटे हुए दो हिस्सों के बीच की दूरी लगभग 72 फुट की है। इस वीडियो को 30 मई को अपलोड किया गया था। वीडियो को 2,88,000 लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

 

Advertising