बाइडेन ने कहा- जिनपिंग को पूरा भरोसा कि अमेरिका को पछाड़ कर बनेगा दुनिया सबसे शक्तिशाली देश

Saturday, May 29, 2021 - 05:20 PM (IST)

 वाशिंगटनः चीन की आक्रमक नीतियों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बडे़ ही बोल्ड बयान में  कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को द्दढ़ विश्वास है कि वह 2030-35 तक अमेरिका को पछाड़ लेंगे।  बाइडेन ने वर्जीनिया में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर एक भाषण के दौरान कहा कि मैने जिनपिंग के साथ दुनिया के किसी अन्य नेता के मुकाबले सर्वाधिक समय बिताया है।  एक दुभाषिये के रहते हुए उनके साथ 24 घंटे की निजी बैठकें की हैं।

 

चीन और यहां उनके साथ 17000 मील यात्रा की है। इस दौरान यहीं लगा कि उनका द्दढ़ विश्वास है कि तानाशाही के त्वरित निर्णय लेने के कारण चीन 2030-35 से पहले अमेरिका पर स्वामित्व हासिल करने जा रहा है।'' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया इस वक्त लोकतंत्र और तानाशाही के बीच के युद्ध का सामना कर रही है। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्षेत्र में संबंध और जटिल हो गए हैं। देशों के बीच आम सहमति पर पहुंचना कठिन हो गया है।  बाइडेन ने कहा कि वह दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच दौड़ में अमेरिका की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारी निवेश करने की कसम खाते हुए चीन को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनने से रोकेंगे।

 

इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि चीन का कोई सहयोगी नहीं है जबकि अमेरिका के दुनियाभर में कई सहयोगी हैं, जो उसे अधिक क्षमतावान और समर्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि चीन वर्तमान में और भविष्य में अमेरिका के लिए चुनौती बना रहेगा। ऑस्टिन ने वित्तीय बजट 2022 के तहत रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर एक सुनवाई के दौरान रक्षा मुद्दे पर प्रतिनिधि सभा की विनियोग उपसमिति के सदस्यों को बताया, ‘‘चीन वर्तमान में और भविष्य में हमारे लिए चुनौती बना रहेगा।''

 

 

Tanuja

Advertising