काबुल धमाकों पर बाइडेन का सख्त बयान, कहा- हमला करने वालों को बख्शेंगे नहीं

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 06:25 AM (IST)

वाशिंगटनः काबुल हमले को लेकर व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'हम माफ नहीं करेंगे, हम नहीं भूलेंगे। हम आपका शिकार करेंगे और आपको भुगतान करना होगा। हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा।' उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फौज भेजेंगे।
PunjabKesari
इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के बाहर बम धमाकों में अमेरिकी सैनिकों समेत 70 से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ इजराइल के नए प्रधानमंत्री की पहली बैठक का कार्यक्रम टाल दिया और अफगान शरणार्थियों के विषय पर गवर्नरों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। 

इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल में हुए हमले की जिम्मेदारी 
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डा के पास हुए हमले क जिम्मेदारी ली है। इस घटना में गुरुवार को 12 अमेरिकी मरीन कमांडो सहित 72 लोगों की मौत हो गई तथा 140 से अधिक लोग घायल हो गए। जिहादी समूह ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर कहा कि इस हमले को उसने अंजाम दिया है। आईएसआईएस ने आत्मघाती हमलावर की पहचान अब्दुलरहमान अल-लोगरी के तौर पर की है और कहा है कि जब उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट किया तो वह अमेरिकी सैनिकों से पांच मीटर से भी कम दूरी पर था। आईएस के मुताबिक इन हमलों में 15 अमेरिकी सैनिकों सहित करीब 140 लोग मारे गए हैं तथा कई गंभीर रूस से घायल हुए हैं। 

सुरक्षा अलर्ट जारी 
काबुल में अमेरिकी दूतावास ने हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए विस्फोट के बाद अमेरिकी नागरिकों को हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने और हवाई अड्डे के गेट्स से बचने के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News