शादी के 19 साल बाद पता चली खूबसूरत पत्नी की सच्चाई, उड़ गए होश !

Monday, Apr 10, 2017 - 01:15 PM (IST)

बेल्जियमः खूबसूरत महिला को देखकर उसकी तरफ आकर्षित होना आम बात है। कुछ ऐसा ही हुआ 64 साल के एक बेल्जियन शख्स जेन (Jan) के साथ। जिसे पहली नजर में एक इंडोनेशियन महिला से प्यार हो गया और उससे शादी भी कर ली। लेकिन शादी के 19 साल बाद जब पत्नी की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए  ।

 जेन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अपनी पहली पत्नी मरने के बाद उन्होंने मोनिका नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल था। जेन ने यह भी बताया दोनों के बीच बाउंडिंग भी काफी सही थी। उन्होंने बताया कि जब कभी 'मैं उससे बच्चे की बात करता तो वह यह कहती थी कि 2  बच्चें तो हैं और बच्चों की क्या जरूरत। बता दें कि पहली पत्नी से जेन के 2 बच्चे थे।

लेकिन 19 साल बाद जब उन्हें अपनी पत्नी की सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जेन ने बताया कि एक दिन मोनिका के रिलेटिव से पता चला कि उनकी पत्नी का जब जन्म हुआ था तो वोलड़का थी। लेकिन उन्होंने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। इस बात की सच्चाई जब उन्होंने अपनी पत्नी से पूछी तो उसने ये बात मान ली।

हालांकि, इस बात का उन्होंने जिक्र नहीं किया कि मोनिका ने अपना जेंडर क्यों परिवर्तन करवाया था? इस सच्चाई के बाद जेन काफी टूट गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि मोनिका ने जो मेरे परिवार और बच्चों के लिए किया है उसे कभी नहीं भूला जा सकता है। लेकिन वो चाहते हैं मोनिका उनकी जिंदगी से दूर चली जाए।  

Advertising