वुहान में जहां कोविड-19 के पहले मामले का पता चला, वहां होगा बीयर महोत्सव का आयोजन

Thursday, Aug 13, 2020 - 10:41 PM (IST)

वुहानः चीन के वुहान में जहां कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के पहले मामले पता चला, शनिवार को वहां बीयर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

वुहान के डोंगशिहू जिले के वाणिज्य ब्यूरो के निदेशक दाई लिचुन ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन को आठ अप्रैल को हटाए जाने के बाद पहली बार अगले सप्ताह बड़े पैमाने पर मनोरंजन तथा पेय समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह का उदेश्य रात के समय में शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि समारोह के लिए 29 स्थलों का चयन किया गया है जिसमें एक करोड़ से अधिक लोग शहर के मुख्य व्यापारिक और दर्शनीय स्थलों पर शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि इससे वुहान में उपभोक्ताओं और उद्यमों दोनों का विश्वास बढ़ेगा और खानपान, संस्कृति, पर्यटन और अन्य व्यावसायिक क्षेत्र पुनर्जीवित होंगे तथा रात्रि कालीन अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान महामारी की रोकथाम, चिकित्सा आपूर्ति और परिवहन की व्यवस्था के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। 

Pardeep

Advertising