20 साल की लड़की ने एक महीने में जन्मे 3 बच्चे , चिकित्सा जगत भी हैरान

Thursday, Mar 28, 2019 - 03:25 PM (IST)

 

ढाकाः बांगलादेश में एक अनोखी घटना घटी जिसने चिकित्सा जगत के साथ लोगों भी अचम्भितकर दिया है। यहां एक 20 साल की लड़की ने 26 दिन बाद जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। पहले बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों को जुड़वां बच्चों का पता नहीं चल पाया था। क़रीब एक महीने बाद आरिफ़ सुल्ताना नाम की इस लड़की ने सिजेरियन से अन्य जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे और मां सही सलामत हैं। उनका इलाज करने वाली डॉ. शीला पोद्दा ने ए कहा कि "पहली डिलीवरी के बाद उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वो बच्चे के जन्म देने के बाद भी गर्भवती थीं।

26 दिन बाद अचानक कुछ परेशानी हुई और वो हमारे पास आई थी। " उन्होंने बताया कि आरिफ़ सुल्ताना का पहले बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से हुआ।. हांलाकि उनका यह बच्चा समय से पहले जन्मा था। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुलर्भ घटना है क्योंकि महिला के अंदर दो गर्भाशय हैं। आरिफ़ा के पति सुमोन विश्वास ने कहा, "पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद वो दोबारा बीमार पड़ गई। उसे अस्पताल ले गया, जहां उसने दो और बच्चों को जन्म दिया।"आरिफ़ा ने पहले बेटे को जन्म दिया था।

दूसरी बार उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। डॉ. शीला पोद्दार के मुताबिक दूसरी बार अस्पताल लाए जाने के बाद आरिफ़ा का अल्ट्रासोनेग्राफी टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके अंदर दो गर्भाशय होने की बात सामने आई।"पहला बच्चा पहले गर्भाशय से और जुड़वां बच्चे दूसरे गर्भाशय से जन्मे हैं" डॉ. पोद्दार कहती हैं, "यह दुर्लभ घटना है। मैंने पहली बार ऐसा होते देखा है. ऐसा हुआ हो, इसके बारे में कभी सुना भी नहीं है।"

Tanuja

Advertising