Bangkok Pub Fire: काला पड़ चुका पब, राख में बदल चुका फर्नीचर और बिखरे शव... हादसे की तस्वीरें रुला देंगी
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 04:00 PM (IST)
Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लोकप्रिय रोंग बीयर ना लाट फ्राओ (Rong Beer Na Lat Phrao) पब में रविवार देर रात लगी भीषण आग में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हादसे के समय पब में लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस चल रही थी।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार सबसे पहले एक बिजली के कट-आउट स्विच में चिंगारी उठी और आग सुलगने लगी। इसके बाद देखते ही देखते लाइट चली गई और चारों ओर जहरीला धुआं फैल गया। दम घुटने और रास्ता न दिखने के कारण लोग मुख्य दरवाजे की तरफ भागने के लिए तड़पते दिखे। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत के पिछले हिस्से से नीचे कूद गए, जबकि कुछ लोगों ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। इसलिए दम घुटने के कारण सबसे ज्यादा लाशें शौचालय से ही मिली हैं।

हादसे के बाद का पब का मंजर
घटना के बाद की पब की तसवीरें काफी खौफनाक हैं। तस्वीरों में जले हुए टेबल, कुर्सियां और पब का खराब अंदरुनी हिस्सा दिख रहा है। इसके अलावा वहां कुछ लाशें भी पड़ी हैं। हादसे वाले स्थान पर एक रजिस्ट्रेशन सेंटर भी बनाया गया है, ताकि मृतकों के परिजन अपनों की जानकारी दे सकें। हादसे में बची गायिक का कहना है जिस समय पब में आग लगीं, वे उस समय वहां पर अपनी परफार्मेंस दे रही थीं। उनके साथ उनके कई बैंडमेम्बर भी परफॉर्म कर रहे थे। इनमें से एक की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए, जबकि एक लापता है।

पहले भी हो चुके हैं थाइलैंड में ऐसे हादसे
इससे पहले भी थाइलैंड में साल 2002 में एक म्यूजिक पब में आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा साल 2009 में हुए हादसे में भी 66 लोगों की मौत हुई थी।
