महिलाओं ने केले खाते हुए किया अनोखा प्रदर्शन (Photos)

Wednesday, May 01, 2019 - 02:35 PM (IST)

लंदनः पॉलैंड में केले संग विडियो को म्यूजियम से हटाने पर विवाद हो गया है। हंगामा इतना बढ़ गया कि करीब 1000 लोग दर्जनों में केले लेकर म्यूजियम के बाहर पहुंच गए और अनोखा प्रदर्शन किया। पॉलैंड की राजधानी वरसा में एक नैशनल म्यूजियम है।

वहां केला खाती महिला का एक वीडियो भी काफी सालों से वहां प्रदर्शित था। लेकिन अब प्रशासन ने उसे अनुचित बताते हुए हटा दिया।जिस वीडियो और तस्वीरों पर बवाल हुआ उन्हें 1973 में आर्टिस्ट नतालिया एल.एल. ने बनाया था।

इस वीडियो को कन्ज्यूमर आर्ट नाम दिया गया था।  असल वीडियो में महिला कभी केला खाती है कभी लिपिस्टिक लगाती है। पूरा वीडियो करीब 15 मिनट का है। इसमें कुछ सेमी न्यूड सीन भी हैं।

यह वीडियो म्यूजियम में काफी वक्त से था लेकिन हाल में म्यूजियम को नया हेड मिला। जिनका नाम जेरजी मिजिओलेक है। उन्होंने वीडियो को हटवाते हुए दावा किया कि इसे खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी।

Tanuja

Advertising