बलूचिस्तान में आदेश न मानने पर 68 पुलिस अधिकारी निलंबित

Monday, Mar 06, 2023 - 03:07 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में  बलूचिस्तान के महानिरीक्षक (आईजी) अब्दुल खालिक शेख ने आदेश न मानने की वजह से 68 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। डॉन समाचार पत्र  में शनिवार को  दी गई जानकारी के अनुसार निलंबित अधिकारियों में पांच एसएचओ, 48 अवर निरीक्षक, दो सहायक अवर निरीक्षक और दस अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

 

सूत्रों के अनुसार निलंबन से पहले पुलिस प्रमुख ने इन पुलिस अधिकारियों को क्वेटा में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में प्रशिक्षण लेने को कहा और प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने का आदेश दिया था।परंतु इन लोगों ने पुलिस महानिरीक्षक के आदेश का पालन नहीं किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी शेख ने अधिकारियों को निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, निलंबित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।"

Tanuja

Advertising