रिपोर्ट में खुलासाः पाकिस्तान में बलूच अलगाववादियों ने चीनियों पर हमले  किए तेज

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 05:17 PM (IST)

 पेशावरः पाकिस्तान में बलूच अलगाववादियों ने चीनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बलूच अलगाववादी बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के काम को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि चीन ने उनके संसाधनों को लूटने में पाकिस्तान सुरक्षा बलों के साथ हाथ मिलाया है। इस्लामाबाद स्थित के कार्यकारी निदेशक मंसूर खान महसूद ने कहा बलूच अलगाववादी चीनियों को अपना दुश्मन मानते हैं। उन्हें बलूचिस्तान संसाधनों को लूटने' में पाकिस्तान सुरक्षा बलों के साथ 'अपराध में भागीदार' मानते हैं, जिसे वे रोकना चाहते हैं।

 

स्वतंत्र थिंक टैंक फाटा रिसर्च सेंटर (एफआरसी) ने कहा यही कारण है कि उन्होंने कई बार चीनी कंपनियों को बलूचिस्तान छोड़ने की चेतावनी दी थी। महसूद ने आगे कहा कि अब वे मीडिया का ध्यान खींचने के लिए आत्मघाती हमलों के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसने बलूच विद्रोहियों के उद्देश्य को पूरा किया, क्योंकि उन्हें बाहरी दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि वे अपनी मातृभूमि को 'मुक्त' करने के लिए कितने बेताब हैं।

 

एशिया टाइम्स के अनुसार  स्थिति को देखते हुए चीनी नेतृत्व उन क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहा है। जहां उनकी कंपनियां बहु-अरब डालर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत रणनीतिक परियोजनाओं में शामिल हैं। वर्तमान में, पाकिस्तानी अधिकारी CPEC के दूसरे चरण से अधिक चिंतित हैं, जो औद्योगिक क्षेत्रों और व्यवसायों को चलाने वाले निजी क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमता है। दूसरे चरण में चीनी कंपनियों की अधिक भागीदारी भी शामिल है। जिसका अर्थ है कि अधिक चीनी नागरिक देश में होंगे और उनके जीवन का जोखिम भी बढ़ जाएगा।

 

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीनी श्रमिकों के काफिले को उड़ाने का प्रयास किया। एशिया टाइम्स ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को आत्मघाती हमलावर के शक में गिरफ्तार किया है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने दावा किया कि वह बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की प्रमुख परियोजना पर काम कर रहे कई चीनी नागरिकों को मारने के लिए खुद को उड़ाने की योजना बना रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News