लंदन में पाक और चीन के खिलाफ बलूचों का प्रदर्शन

Sunday, May 21, 2017 - 04:29 PM (IST)

लंदन: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ बलूच रिपब्लिकन पार्टी (BRP) ने शनिवार को लंदन स्थित पाकिस्तानी एंबेसी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में लोगों की हत्याएं कर रही है और तमाम लोग लापता हैं।


प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों को बलूच कार्यकर्ताओं पर अत्याचार रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तुरंत जरूरी कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शनकारी BRP नेता मंसूर बलूच ने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ से वहां के लोगों की बर्बादी और मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि कथित चीन पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) बलूच लोगों की इच्छाओं के खिलाफ है और यह हमें स्वीकार नहीं है। 

Advertising