बलूचियों ने पाक को दी ये चेतावनी

Sunday, Nov 13, 2016 - 12:43 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज पाकिस्तान- चीन आर्थिक गलियारे (सी.पी.ई.सी.) का उद्घाटन कर दिया।   वहीं इसका विरोध पाकिस्तान में लगातार हो रहा है। इसी क्रम में बलूच नेता हम्मल हैदर ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का किसी भी कीमत पर बलूचिस्तान विरोध करेगा क्योंकि ये उनके लिए जीवन मृत्यु का मामला है।

हम्मल हैदर का ये भी कहना है कि वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तानी सेना को सीधा संदेश देना चाहते हैं कि बलूचिस्तान सिर्फ बलूचियों का हिस्सा है पाकिस्तान का नहीं। इसके साथ ही एक्टिविस्ट जवाद बलोच ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि नवाज शरीफ ने जिस बंदरगाह का उद्घाटन किया है वो बलूचियों के खून से बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि बलूची इसके विरोध थे और हमेशा रहेंगे।

पाकिस्तान में सी.पी.ई.सी. का विरोध नया नहीं है बलूचिस्तान के साथ साथ पी.ओ.के.पर भी इसका विरोध किया जा रहा है। हाल के महीनों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के.) के गिलगित-बाल्टिस्तान में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सी.पी.ई.सी.) के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।
गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों का कहना है कि सी.पी.ई.सी. के जरिए उनके क्षेत्र के जल संसाधनों का दोहन किया जाएगा, जिसका फायदा सिर्फ पाकिस्तान को ही होगा। स्थानीय जनता को मायूसी झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा ये लोग इस बात को लेकर भी बेहद चिंतित हैं कि सीपीईसी से क्षेत्र में चीन का वर्चस्व बढ़ेगा। गिलगित-बाल्टिस्तान का नेतृत्व भी इस विवादित गलियारे का विरोध कर रहा है।
 

Advertising