फोटोशूट करा रही मॉडल के साथ हुआ ऐसा हादसा, बाल-बाल बची(Video)

Friday, Feb 15, 2019 - 03:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कभी कभी फोटो खिचाते वक्त कुछ ऐसे हादसे हो जाते है जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। बहमास (Bahamas) में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल फिटनेस मॉडल मिशेल लेविस पिग आईलैंड में फोटोशूट कराने पहुंची थीं वो फोटो करवा रही थी तभी एक सूअर आया और उसने मिशेल लेविस को काट लिया। ये सब वाक्या कैमरे में कैद हो गया जिसे मिशेल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🐷🤨🤷🏼‍♀️😂

A post shared by Michelle Lewin (@michelle_lewin) on Feb 11, 2019 at 12:50pm PST


सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वेनेजुएला की 32 वर्षीय फिटनेस मॉडल बिकनी पहनकर खूबसूरत आईलैंड में पोज दे रही थीं। वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन अब उनका एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा ह। मिशेल पोज दे रही थीं, उसी वक्त कुछ सूअर आ गए और मॉडल के पीछे पड़ गए। क्लिप में सुना जा सकता है कि वो स्पैनिश में कह रही हैं- 'मुझे काट लिया है।'

अब तक इस वीडियो के 50 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अरे नहीं, मैं रॉयल कैरेबियन क्रूज से यहीं जा रहा हूं और ऐसा ही पोज देने वाला था, लेकिन अब नहीं करूंगा।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'हे भगवान, ये कितना फनी है।' यूएसए टुडे (USA Today) से बात करते हुए मिशेल के पति ने कहा- काटने के बाद वो नॉर्मल थीं. उसे मेडिकल की जरूरत नहीं पड़ी. उसे हल्के से काटा गया।

 

Isha

Advertising