सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! धरती के पास आ रहा ‘कॉस्मिक ट्रोजन हॉर्स’, वैज्ञानिक भी हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 03:29 PM (IST)

International news: दुनिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा  की एक और भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। बल्गारिया की इस नेत्रहीन भविष्यवक्ता ने दशकों पहले कहा था कि साल 2025 में इंसानों का एलियंस से संपर्क होगा। अब वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी अंतरिक्ष ऑब्जेक्ट को धरती की तरफ आते देखा है, जिससे लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को जोड़कर देख रहे हैं। इस ऑब्जेक्ट का नाम 3I/ATLAS रखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कोई सामान्य उल्कापिंड या धूमकेतु नहीं हो सकता। कुछ विशेषज्ञ इसे एलियन जासूसी यान  मान रहे हैं। 1 जुलाई 2025 को चिली की एक वेधशाला से इसे पहली बार देखा गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि यह हमारे  सोलर सिस्टम के बाहर से आया है।

 

एलियंस का जासूसी यान !
यह धरती की तरफ 1.3 लाख मील प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका आकार लगभग 10 से 20 किलोमीटर है यानी किसी बड़े शहर जितना विशाल।वैज्ञानिकों ने बताया कि 3I/ATLAS इस साल नवंबर में धरती के सबसे करीब होगा। इसके बाद यह सूर्य के पीछे छिप जाएगा और हमारी नजरों से ओझल हो जाएगा। पहले इसे धूमकेतु माना गया था। लेकिन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवी लोएब और उनकी टीम ने कहा कि इसकी कक्षा, संरचना और स्पीड इसे साधारण धूमकेतु नहीं बनाती। यह संभव है कि यह एलियंस का जासूसी यान हो, जो इंसानों पर नजर रखने आया हो। प्रोफेसर लोएब ने दावा किया कि यह ऑब्जेक्ट ऐसी कक्षा में चल रहा है जिससे इसे धरती से ट्रैक करना मुश्किल है। और इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि अभी की तकनीक से इसे रोका या करीब से देखा भी नहीं जा सकता।

 

क्या थी  भविष्यवाणी ? 
बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 में इंसानों का एलियंस से पहला संपर्क होगा।
उन्होंने इस साल यूरोप में युद्ध, आर्थिक संकट और प्राकृतिक आपदाओं की भी भविष्यवाणी की थी — जो कई हद तक सच भी साबित हुई हैं।
अब 3I/ATLAS की वजह से उनकी एलियन भविष्यवाणी फिर चर्चा में है।


डार्क फॉरेस्ट हाइपोथेसिस भी चर्चा में 
कुछ लोग इसे डार्क फॉरेस्ट थ्योरी से भी जोड़कर देख रहे हैं। इसके मुताबिक कई उन्नत सभ्यताएं खुद को छिपाकर रखती हैं ताकि खतरे से बच सकें। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह ऑब्जेक्ट जानबूझकर ऐसी चाल से धरती के पास आ रहा है जिसे पकड़ना मुश्किल हो।सोशल मीडिया पर लोग इसे  कॉस्मिक ट्रोजन हॉर्स (खतरनाक छुपा यान) कह रहे हैं, जबकि कुछ इसे अंतरिक्ष विज्ञान का सबसे बड़ा मौका मान रहे हैं। नवंबर 2025 में यह रहस्यमयी ऑब्जेक्ट धरती के सबसे पास होगा। दुनिया की सभी अंतरिक्ष एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट हैं। अब सबकी नजरें इसी पर हैं कि यह केवल कोई विचित्र धूमकेतु निकलेगा या सच में इंसानों और एलियंस का पहला संपर्क साबित होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News