तुर्की में हिमस्खलन, 2 सैनिकों की मौत

Sunday, Jan 21, 2018 - 09:49 PM (IST)

अंकारा: तुर्की के दक्षिण-पूर्वी बितलिस प्रांत में सैन्य अभियान के दौरान हिमस्खलन होने से दो सैनिकों की मौत हो गई और अन्य सात सैनिक घायल हो गए। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी।

मीडिया की खबरों के अनुसार, बर्फ की चट्टान सैन्य दल पर आ गिरी। हादसे में तीन सैनिक अबतक लापता है। राहत और बचाव दल लापता सैनिकों की तलाश में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि यहां कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) और तुर्की के सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। उल्लेखनीय है कि पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ आतंकवादी संगठन मानते हैं। 

Advertising