नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत (pics)

Saturday, Oct 13, 2018 - 01:53 PM (IST)

काठमांडूः  नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत  हो गई । इनमें दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोही और 4 नेपाली गाइड शामिल हैं। यह हादसा माउंट गुरजा पर शुक्रवार को हुआ। इस दल ने 7 अक्टूबर को चढ़ाई शुरू की थी। 

ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था। बर्फीले तूफान के बाद हुए हिमस्खलन में यह कैम्प तबाह हो गया। उन्हें माउंट गुरजा की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 3700 मीटर की चढ़ाई और करनी थी।

शवों को लाने के लिए  शनिवार सुबह एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर मौके पर रवाना किया गया।  जानकारी के मुताबिक, दल के लीडर किम चांग-हो दक्षिण कोरिया के पहले पर्वतारोही थे जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के 8000 मीटर से ऊंची 14 चोटियां पार की थीं।

 
 

Tanuja

Advertising