अब महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की दी जाएगी ट्रेनिंग

Sunday, May 07, 2017 - 01:50 PM (IST)

वियना: भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार सार्वजनिक जगहों पर भी बड़े पैमाने पर शौचालय बनवा रही हैं। इसके बावजूद भी कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब पुरुष दीवारों पर या सड़क किनारे पेशाब करते दिख जाते हैं। ऐसे हालात में सबसे ज्यादा मुश्किल महिलाओं के साथ होती हैं। 


जानकारी मुताबिक, महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए ऑस्ट्रिया की ग्रीन पार्टी की स्थानीय इकाई ने घोषणा की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने का प्रशिक्षण देगी। ग्रीन पार्टी अक्सर सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए 'विमिंज ब्रेकफास्ट' का आयोजन करती रहती है। लेकिन इस बार पार्टी ने घोषणा की कि वह इस शनिवार महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय में खड़े होकर पेशाब करना सिखाएगी।


पार्टी ने कहा है कि वह महिलाओं को यह सिखाएगी कि किस तरह संगीत महोत्सवों, खेल आयोजनों और इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान खड़े होकर पेशाब किया जाए। ग्रीन पार्टी का कहना है कि महिलाएं गंदे सार्वजनिक शौचालयों में भी इस तरीके का इस्तेमाल कर पेशाब कर सकती हैं और परेशानी से बच सकती हैं।


स्थानीय काउंसलर एवं ग्रीन पार्टी के सदस्य मार्था गुंजाल ने कहा कि इस प्रस्तावित बैठक को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर वह और आयोजनकर्ता अचंभित हैं। यह महिलाओं को काफी आकर्षित कर रहा है। बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं।

Advertising