पाकिस्तान में हिमस्खलन में ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही की मौत

Saturday, Jun 30, 2018 - 11:13 PM (IST)

इस्लामाबाद: उत्तरी पाकिस्तान में सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले एक पर्वत पर हुए हिमस्खलन में एक ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही की मौत हो गई। वह तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल का हिस्सा था। 

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही क्रिश्चियन हुबेर की तब मौत हो गई जब शुक्रवार की रात हुंजा घाटी स्थित उल्तार सार पीक पर 5,900 मीटर की ऊंचाई पर पर्वताराहियों का तंबू हिमस्खलन की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि समूह में शामिल दो अन्य पर्वतारोही ब्रिटन्स ब्रूस नोरमंद और टिमोथी मिलर इस हादसे में घायल हो गए, लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जा रहे हैं।

Pardeep

Advertising