France में Olympics से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंग रेप; फोन छीना, फटे कपड़ों में महिला रेस्टोरेंट में छिपी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 06:19 PM (IST)

Paris: फ्रांस की राजधानी पेरिस में घूमने आई ऑस्ट्रेलियाई महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभियोजक इस मामले की जांच कर रहे है।   पेरिस में 2024 ओलंपिक की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पेरिस लोक अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला ने   बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। बयान के अनुसार अभियोजक इस मामले की सामूहिक दुष्कर्म के तौर पर जांच कर रहे हैं।  महिला के साथ यह घटना पगैल जिले में हुई। फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला के साथ 20 जुलाई की आधी रात को मारपीट और गैंगरेप किया गया। दरअसल, महिला पेरिस के मूलॉन रूझ में कुछ खाने-पीने गई थी। तभी 5 अफ्रीकी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को मारा और फिर दुष्कर्म किया।

 

 बयान में पीड़िता की निजता की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और कोई जानकारी नहीं दी गयी है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबर के मुताबिक, पीड़िता ने शुरू में तत्काल ऑस्ट्रेलिया लौटने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में उसने फ्रांस में रुकने का फैसला किया। निजता कारणों से खबर में और अन्य जानकारियां नहीं उपलब्ध कराई गयी हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला एक कबाब की रेस्टोरेंट में भागती नजर आ रही है। महिला के कपड़े फटे थे और वह मदद मांग रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दूसरी महिला उसे पानी पिलाती है। इसके कुछ ही देर बाद वहां 5 में से एक आरोपी पहुंचता है। वह जैसे ही महिला के पास पहुंचता है, वह घबरा जाती है। इस पर रेस्टोरेंट में मौजूद दूसरे कस्टमर आरोपी को मारते हैं। फिर वह फरार हो जाता है।

 

फ्रांस की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पांच लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया। बयान में पीड़िता के नाम का जिक्र नहीं किया गया लेकिन बताया गया है कि कथित तौर पर  घटना शुक्रवार 19 जुलाई देर रात को हुई। बयान के मुताबिक महिला ने पेरिस के एक रेस्तरां में शरण ली, जहां अग्निशमनकर्मियों ने उसे आपात सहायता मुहैया कराई और बाद में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। ऑस्ट्रेलिया के विदेश एवं व्यापार मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि फ्रांस की राजधानी में उत्पीड़न का शिकार हुई महिला को पेरिस में ऑस्ट्रिलयाई दूतावास ने राजनयिक मदद की पेशकश की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja