ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी कोकीन बरामदगी, करोड़ों डॉलर की खेप सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 06:13 PM (IST)

International Desk: ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने सिडनी के बाहरी इलाके में स्थित एक संपत्ति से 2.7 मीट्रिक टन (करीब तीन टन) कोकीन बरामद की है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह देश के इतिहास में कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी है। क्वींसलैंड संयुक्त संगठित अपराध कार्यबल ने एक बयान में बताया कि यह मादक पदार्थ सिडनी के पश्चिमी छोर पर स्थित लंदनडेरी उपनगर की एक अर्ध-ग्रामीण संपत्ति में 19 जून को बरामद किया गया।

 

बयान में कहा गया है कि कोकीन को प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर भूमिगत बंकरों में छिपाया गया था, जो तीन शिपिंग कंटेनर के नीचे बनाए गए थे। पुलिस का अनुमान है कि इसकी अवैध बाजार में कीमत 81.6 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 57.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) है। मौके से सिडनी निवासी 21 और 25 वर्ष आयु के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर व्यावसायिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News