पानी के राजा को जिंदा निगल गया अजगर, देखें दंग करती तस्वीरें

Saturday, May 06, 2017 - 01:41 PM (IST)

क्वीन्सलैड: आपने शायद ही अजगर को किसी मगरमच्छ का शिकार करते हुए देखा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस तरह का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
 



मगरमच्छ को जिंदा निगल गया अजगर
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से अजगर ने ना सिर्फ जिंदा मगरमच्छ को दबोच लिया, बल्कि उसे पूरा का पूरा निगल भी लिया। अजगर ने इस मगरमच्छ को सिर की तरफ से निगल लिया। वैसे तो ये अजगर ज्यादातर छोटे साइज के शिकार ही करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खुद से दोगुने साइज के जानवरों का भी शिकार करने की ताकत रखते हैं। अजगर आमतौर पर अपने शिकार को कुंडली बनाकर लपेट लेते हैं और इसकी वजह से शिकार का दम घुट जाता है। 



इस मोमेंट्स को फोटोग्राफर ने कर लिया कैमरे में कैद
इस हैरान करने वाली तस्वीरों को वक्त वहां मौजूद फोटोग्राफर मर्विन मुलर ने इन सारे मोमेंट्स को कैमरे में कैद कर लिया।  उन्होंने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनके जेहन में यही बात थी कि अजगर इतने बड़े मगरमच्छ को कैसे निगल सकता है। 


 

Advertising