नाइजीरिया में मतदान से पहले विस्फोट, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू

Saturday, Feb 23, 2019 - 04:26 PM (IST)

मैदुगुरी (नाइजीरिया): नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद और संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले देश के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में कई विस्फोट हुए लेकिन  कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में हैं। नाइजीरिया अफ्रीका का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। पुलिस ने बताया कि मतदान शुरू होने से कुछ देर पहले बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में विस्फोट की आवाज सुनी गई।

पोर्ट हारकोर्ट के कुछ हिस्सों में भी गोलीबारी की आवाज सुनी गई, जहां पिछले चुनाव की तुलना में कहीं अधिक संख्या में सेना तैनात है। राष्ट्रपति ने अपने गृह नगर दौरा में मतदान किया।विस्फोटों के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार औनो में सेना और बोको हराम के संदिग्ध लड़ाकुओं के बीच संघर्ष होने की खबर है। औनो बोरनो राज्य की सीमा पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि उत्तर में स्थित योबे राज्य की राजधानी डमातुरू के गेईदाम शहर में एक हमला हुआ जिसके कारण भी निवासी भागने को मजबूर हुए। बोको हराम संगठन मैदुगुरी में जन्मा और 10 साल की विद्रोही गतिविधियों के दौरान उसने बार-बार हमले कर दूरदराज स्थित इस क्षेत्र को तबाह कर दिया।
 

Tanuja

Advertising