दक्षिण अफ्रीका में विदेशी दुकानों पर हमला जारी, 12 की मौत

Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:54 AM (IST)

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में दो लोगों की मौत की पुष्टि के साथ ही पिछले महीने से विदेशी दुकानों पर हो रहे हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में विदेशी लोगों की दुकानों पर हमले हो रहे हैं और कई छोटे कारोबारियों की दुकानें जला दी गई और दुकानदारों पर भी हमला किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के माखुबेला ने कहा कि रविवार रात में हुई हिंसा में दो लोग मारे गए और दोनों के विदेशी होने का अनुमान है। हिंसा शुरू होने से अब तक 640 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मृतकों की राष्ट्रीयता की घोषणा नहीं हुई है लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि नाइजीरिया, इथियोपिया, कांगो और जिम्बाब्वे के लोगों पर हमले हुए हैं।

 

Pardeep

Advertising