घर-घर खेलने की उम्र में बच्ची ने खरीदा 3 करोड़ का मकान, जानें कैसे हुआ मुमकिन

Wednesday, Mar 20, 2024 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: घर खरीदना हर आदमी का सपना होता है। अपना मकान हो इस इच्छा को पूरा करने के लिए ताउम्र पैसे जोड़ता है। कई बार लोग जवानी में घर तो खरीद लेते हैं, पर उसकी किश्तों को भरते-भरते बुढ़ापा आ जाता है। इस 6 साल की बच्ची ने करोड़ों का घर खरीदकर लोगों को हैरान कर दिया है।  

यह मामला आस्ट्रेलिया का है। यहां की एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार रूबी मैकलीलन नाम की बच्ची ने घर खरीदा है। उस समय उसकी उम्र 6 साल की थी और अब वह 8 साल की हैं। इस घर की कीमत 3 करोड़ रुपए है।

असल में रुबी ने यह घर अपने भाई बहन के साथ मिलकर खरीदा है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर घर खरीदा है। तीनों भाई बहन ने मिलकर 3 हजार पाउंड जोड़कर यह 4 कमरों वाला मकान खरीदा। वर्तमान में इसकी कीमत 5 करोड़ है।  

Radhika

Advertising