पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से हालात खराब, अब तक 550 लोगों की मौत

Saturday, Aug 06, 2022 - 01:37 PM (IST)

 इस्लामाबादः पाकिस्तान में बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 500 के पार चला गया है।  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि  पिछले कुछ हफ्तों में जारी बारिश के चलते मरने वालों में 98 महिलाओं और 191 बच्चों सहित 549 लोग शामिल हैं। NDMA की रिपोर्ट के अनुसार बारिश और बाढ़ ने 40,000 से अधिक घरों और 2,500 किलोमीटर से अधिक सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया  जिससे हजारों लोग बेघर हो गए और दूरदराज के गांवों में फंसे हुए हैं।

 

जलवायु परिवर्तन के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दक्षिण एशियाई राष्ट्र में दर्ज इतिहास में सबसे भारी बारिश के बाद बलूचिस्तान और सिंध प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों सहित लाखों लोगों को जलजनित बीमारियों का खतरा है, जहां सेना और बचाव एजेंसियां फंसे हुए लोगों तक पहुंचने और उन्हें निकालने की कोशिश कर रही है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़, गर्मी की लहरें, बादल फटने, सूखे और धुंध के कारण हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। 

Tanuja

Advertising