तंजानिया में भारी बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत: अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 12:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तरी तंजानिया में भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 47 लोगों की मौत हुई है और 85 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाने में मदद के लिए सेना तैनात की है। पूर्वी अफ्रीकी देश में आई यह आपदा बीते कई सालों में सबसे खतरनाक है।

देश के उत्तर में माउंट हनांग के पास आई बाढ़ से घर, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं राहत और बचाव कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं। दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग ले रहीं राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने कहा कि वह आपदा के चलते तंजानिया लौटने के लिए अपनी इस यात्रा को संक्षिप्त कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ''मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और अपने सभी सुरक्षा बलों को क्षेत्र में तैनात रहने तथा प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्देश दिया है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News