ब्राजील में रियो डी जेनेरियो के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत

Sunday, Jun 30, 2019 - 10:43 AM (IST)

 रियो डी जनेरियो: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो राज्य के बेलफ़ोर्ड रोक्सो शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 4 लोग मारे गए और 7  घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक समूह बंदूकों के साथ वहाँ आया और लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी । अग्निशमन विभाग के प्रेस कार्यालय के मुताबिक, 'शनिवार रात की घटना के बाद निवासियों द्वारा अज्ञात लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया था और आशंका थी कि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।'

स्थानीय मीडिया ने पुलिस का हवाला देते हुए रिपोर्ट बताई है कि इस घटना में कम से कम चार लोग मारे गए और सात घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों इस हमले के पीछे के मकसद को बताने में असमर्थ हैं। लेकिन इसका ब्राजील में हुई हिंसा से कुछ संबंध जरूर है। बता दें, ब्राजील का दूसरा सबसे बड़ा शहर रियो डी जनेरियो, प्रतिद्वंद्वी गिरोहों और पुलिस-अपराधियों के बीच रोज हो रही गोलीबारी से तबाह हो रहा है।

Tanuja

Advertising