कांगो: नदी में  नाव पलटने  से  27 लोग डूबने की आशंका

Thursday, Sep 20, 2018 - 11:38 AM (IST)

किन्शासा:  कांगो नदी की एक सहायक नदी में नाव  पलटने  से कम से कम 27 लोगों के डूबने की आशंका है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मारे गए हैं। नाव में करीब 60 लोग सवार थे। प्रांतीय गर्वनर अल्फा बेलो-नगवटा ने बताया, ‘रात में नाव के डूब जाने के बाद हमने मोंगला नदी से 27 शवों को बाहर निकाला।’ 

उन्होंने बताया कि बचाव टीम  बाकी शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।’ हालांकि, वह मरने वाले की सही संख्या के बारे में बताने में विफल रहे। दुर्घटना में बच गए जुनियर मोजोबो ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में  मुख्य रूप से व्यापारी और छात्र शामिल थे। 

मोजोबो ने पहले से खराब स्थिति वाली नाव में क्षमता से अधिक लोगों को सवार करने और अंधेरे में इसे चलाने का आरोप लगाया। राजधानी किंशासा से करीब 1,500 किलोमीटर (900 मील) उत्तर पूर्व में हुए हादसे के बाद नाव का मालिक फरार हो गया। अधिकारी नाव मालिक की तलाश में हैं। 

Tanuja

Advertising