सिनाई कार बम हमले में कम से कम 23 सैनिकों की मौत

Saturday, Jul 08, 2017 - 03:53 AM (IST)

काहिरा: मिस्र के उत्तरी सिनाई शहर में शुक्रवार को एक सेना के एक सुरक्षा नाके पर दो आत्मघाती कार बम हमलों में कम से कम 23 सैनिक मारे गए और 26 घायल हो गए। 

सैन्य अधिकारियों ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इन कार बम हमलों को रफा शहर की सीमा पर अंजाम दिया गया। इन हमलों में 23 सैनिकों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली हैं। 

Advertising