तंजानिया के चर्च में मची भगदड़, कम से कम 20 लोगों की मौत

Sunday, Feb 02, 2020 - 01:06 PM (IST)

किलिमंजारो: तंजानिया के एक चर्च में भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने इस आशय की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, यहां किलिमंजारो पहाड़ की ढलान पर स्थित मोशी नामक शहर के करीब स्थित स्टेडियम में सैंकड़ों लोग इकट्ठा थे। 

 

इस दौरान 'पवित्र तेल' से अभिषेक लेने के लिए लोगों में होड़ दिखी, जिस कारण यहां भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार मोसी जिला कमिश्नर किप्पी वारिओबा ने बताया कि  घटना में 20 लोग मारे गए और 16 लोग घायल हैं।  उन्होंने बताया कि  मारे गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। 


 

Tanuja

Advertising