जापान में लू लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत

Sunday, Jul 22, 2018 - 05:46 PM (IST)

तोक्योः जापान में जुलाई के पहले दो हफ्तों में भंयकर लू के चलते कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 12,000 से अधिक लोगों को तबियत खराब होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नवीनतम आंकड़े के अनुसार 15 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 12 लोग और उसके पिछले हफ्ते तीन लोग लू के चलते अपनी जान गंवा बैठे।

अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 15 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 9900 से अधिक लोग और उसके पिछले हफ्ते 2700 लोग लू के चलते अस्पताल में भर्ती कराये गये। फिलहाल लू से राहत के कोई संकेत नहीं हैं।  क्योदो संवाद समिति की खबर है कि कल भी कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। संदेह है कि उनकी भी मौत लू के कारण हुई। उनमें ज्यादातर वृद्ध थे। कल यहां 3091 एंबुलेंस भेजी गयीं जो एक दिन में सर्वाधिक है।      
     

Isha

Advertising