पाकिस्तान के नौशेरा में बम धमाका, 10 लोग घायल व कई मकान क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 04:48 PM (IST)

पेशावरः  पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक विस्फोट के कारण बुधवार को बम निरोधक दस्ते के 5 अधिकारियों सहित कम से कम10 लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौशेरा जिले के अजखेल इलाके में एक सिलेंडर में लगे विस्फोटकों में  ब्लास्ट  हो गया।
 

घटना उस समय हुई जब बम निरोधक दस्ता एक घर के नजदीक सिलेंडर में लगे विस्फोटक को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहा था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों की हालत गंभीर बताई गई है।

  जानकारी के अनुसार अजाखेल पयान गांव में बम मिलने की खबर पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते के सदस्य इसे निष्क्रिय करने पहुंचे थे।एक पुलिसकर्मी इसे डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहा था कि बम फट गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News