20 हजार गुब्बारों के सहारे 9 घंटे हवा में रहीं ये लड़की!

Friday, Sep 08, 2017 - 05:39 PM (IST)

कैनबेरा: दुनिया में कई अजीबोगरीब मामले सुनने को मिलते हैं। एेसा ही एक मामला सिडनी में सामने आया। दरअसल यहां सिडनी के ओपेरा हाऊस में लोकप्रिय कलाकार नाओमी लैकमायर ने गर्म हवा से भरे 20 हजार गुब्बारों के साथ 9 घंटे हवा में रहकर सभी को चौंका दिया।

यह ओपेरा हाऊस में होने वाले चेरोफोबिया नामक समारोह का हिस्सा था। 
इसके लिए नाओमी और उनकी टीम ने 20 हजार रंगबिरंगे गुब्बारों में हीलियम हवा भरी और गुब्बारों के नीचे एक स्ट्रेचर बांध दिया गया। गुब्बारे अधिक ऊंचाई पर न जा पाएं इसके लिए उन्हें रस्सियों से बांध दिया गया। जब नाओमी उसपर लेट गईं तो गुब्बारों को नियंत्रित रूप से छोड़ा गया। वह 9 घंटे हवा में रहीं।

Advertising