एलियन जीवन का पता लगाने में मदद करेगा नया ‘जीवन सूचकांक’

Wednesday, Oct 07, 2015 - 07:22 PM (IST)

वाशिंगटन: एलियन के जीवन के बारे में खोजना अब आसान हो सकता है क्योंकि वैज्ञानिकों ने ‘जीवन सूचकांक’ हैबिटेबिलिटी इंडेक्स बनाया है जो अब तक खोजे गए हजारों बाहरी ग्रहों पर जीवन की बेहतर संभावनाओं का पता लगा सकता है।  

पारंपरिक रूप से, अंतरिक्षविज्ञानियों का ध्यान पृथ्वी जैसे एेसे ग्रहों पर होता है जिसकी सतह पर जल हो जिससे जीवन की संभावनाएं पैदा हों। यह सूचकांक वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों रारी बर्नेस और विक्टोरिया मिएडोव्स ने अनुसंधान सहायक एवं सह लेखक निकोल इवान्स की मदद से तैयार किया।  
 
Advertising