Video : जब 36 टन वजनी व्हेल ने लगाई बोट पर छलांग

Friday, Sep 18, 2015 - 05:52 PM (IST)

सैक्रामेंटो :कैलिफोर्निया के मोंटेरी बे मॉस लैंडिंग हार्बर के पास दो ब्रिटिश नागरिक उस समय बच गए जब एक व्हेल जिसका वजन 36,000 किलोग्राम के करीब होगा उनकी बोट पर छलांग लगा दी । 

जानकारी के अनुसार जब ये दोनों टूरिस्ट्स टॉम मस्टिल और शार्लोट किनलच अपनी बोट में सवार होकर प्रशांत महासागर में पहुंचे तो अचानक एक विशाल व्हेल ने उनकी बोट पर छलांग लगा दी जिससे बोट का संतुलन बिगड़ गया पर दोनों बच गए । टूरिस्ट्स ने इस दुर्लभ घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

Advertising